महासमुंद : जहर सेवन कर दे दी जान
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लभरा खुर्द में एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर जान दे दी. घटना की सुचना योगेश साहु ने थाने में दी की 18 अगस्त को वार्ड नं 2 लभरा खुर्द निवासी प्रीतम सिंग नागेश पिता खामन लाल उम्र 58 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए महासमुंद के सोहम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें