पिथौरा : किसान पर हसिया से हमला, ट्रेक्टर चढाने पर पाइप फटने... - CG Sandesh

पिथौरा : किसान पर हसिया से हमला, ट्रेक्टर चढाने पर पाइप फटने से हुआ था विवाद

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुटगुना में ट्रेक्टर चालक ने सिचाई के लिए लगाए गए पाइप में ट्रेक्टर चढ़ा दिया, जिससे पाइप फट गया. इसी बात को लेकर दो लोगों में विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने किसान पर हसिया से हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम फुटगुना निवासी लीलाधर बरिहा 18 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे अपने खेत में पाईप के माध्यम से सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान उन्ही के गांव का गुलशन यादव अपने ट्रेक्टर को चलाते लाकर पाईप के ऊपर चढा दिया, जिससे पाईप फट गया. लीलाधर ने उसे सावधानी से ट्रेक्टर चलाना चाहिये बोला. फिर गुलशन ट्रेक्टर को लेकर घर चला गया.

दोपहर करीबन 1 बजे अपने लीलाधर खेत से घर जा रहा था. गांव के कर्री बंधिया तालाब के पास पहूंचा था. गुलशन यादव का चाचा हरि यादव पहले से वहां पर मौजूद था. लीलाधर को देखकर हरि यादव मेरे भतीजा गुलशन यादव के साथ क्यों विवाद कर रहे थे कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा एवं अपने पास में रखे धारदार हंसिया से लिलाधर के दाहिना हथेली के पास मार दिया, जिससे उसे चोंट लगी है.

लीलाधर ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी हरि यादव के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें