पटेवा : नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज

पटेवा थाने में नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पटेवा थाना क्षेत्र के एक गाँव के प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया है की 12 अगस्त को दोपहर किसी अज्ञात ने उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर कर कहीं ले गया है.

आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें