बसना : सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई सायकल
बसना विकासखंड के ग्राम कोलिहादेवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मंजीत सिंह सलूजा एवं इश्तियाक खैरानी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, भोलसिंह सिदार, भूतपूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विजय बरिहा सरपंच ग्राम पंचायत कोलिहादेवरी, विश्वामित्र साहू, अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ के विशिष्ट आतिथ्य में एवं पालकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
मुख्य अतिथि ने शिक्षा का महत्व बताते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया एवं विद्यालय की स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से एक मौलश्री का पौधा विद्यालय परिसर में रोपण किया गया. 
संपूर्ण कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य एम.एल. मांझी के मार्गदर्शन पर हुआ. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता दिवाकर बारिक ने किया. उक्ताशय की जानकारी संस्था के व्याख्याता घनश्याम मांझी सरस्वती साइकिल वितरण प्रभारी द्वारा दिया गया.