बसना : राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शिवा का चयन
कुदारीबाहरा : स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । इसी तारतम्यता में इस वर्ष भी शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुदारीबाहारा से अंडर 14 वर्ग की टीम विद्यालय की प्राचार्य पद्मिनी ठाकुर के निर्देशन एवं स्कूल के अध्यापक वीर सिंह नाग के मार्गदर्शन में तथा स्थानीय कोच प्रकाश मांझी के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। यहां कक्षा आठवीं से दो छात्र शिवा साव एवं भूपेश साव का जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ।
महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिवा साव का चयन संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ, इस प्रकार 12 अगस्त को कसडोल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शिवा साव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना स्थान बना लिया है ।इस प्रकार शिवा साव का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगित है।में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी एवं हर्ष व्याप्त है । यह पहला अवसर है जब कुदारीबाहरा विद्यालय एवं इस क्षेत्र से किसी छात्र का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है ।वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है, बस उसे उचित प्लेटफार्म एवं मार्गदर्शन मिल जाने से प्रतिभा को उभरने में देर नहीं लगती फुलझर अंचल वैसे भी खेल का गढ़ है ,यहां आए दिन कुछ ना कुछ खेल होते रहते हैं लेकिन यहां बच्चों को खेल के क्षेत्र में पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है ।
फुलझर अंचल को सब के सहयोग एवं आशीर्वाद की आवश्यकता है । लेकिन इन सबसे हटके शिवा ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत एवं लगन साथ हो तो प्रतिभा को उभरने के लिए किसी सुविधा की आवश्यकता नहीं होती । शिवा के पिताजी सोमनाथ साव एवं अन्य पालकों ने कहा की शिवा की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी ।पिछले वर्षों से विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक आने के कारण विद्यालय के छात्र छात्राओं का शैक्षणिक गतिविधियों में भी काफी सुधार रहा है एवं सह- शैक्षणिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रगति हुई है। शिवा का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर पूरे अंचल में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की प्राचार्य पी. ठाकुर, बृजलाल यादव, एम.के बाग. लोकनाथ साव, खीरसागर साव,वीरसिंह नाग एवं समस्त शिक्षक गण एवं सदस्यों ने शिवा को साधुवाद एवं आशीर्वाद देते हुए राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है