महासमुंद : हाथ मुक्का से मारपीट कर ब्लेड से किया हमला
महासमुंद के नयापारा के बुगलू चौक के पास बैठे व्यक्ति को आरोपी ने हाथ मुक्का से पिटाई की और जेब में रखे ब्लेड से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 06 रविदास गार्डन के सामने नयापारा महासमुंद निवासी राजू चौहान 16 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे अपने दोस्त अजय उर्फ बिल्ला और राज के साथ बुगलु चौक के पास बैठा था. तभी बन्ना उर्फ भोला आया और पुरानी बातों को लेकर तू मेरे को नहीं जानता है कहकर अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं अपने जेब से एक नुकीली धारदार ब्लेड निकालकर मारपीट किया.
मारपीट से राजू के बांये गाल, पेट, बांये हाथ में चोट लगा है तथा उसके दोस्त अजय उर्फ बिल्ला और राज बीच बचाव किये तो उन्हे भी अश्लील गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गया. राजू चौहान को उसके दोस्त अस्पताल लेकर गए. इलाज के बाद राजू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बन्ना के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.