महासमुंद : कृषि सेवा केन्द्र में की मारपीट, मॉनिटर को पटककर तोड़ा
महासमुंद : ग्राम चिंगरौद स्थित गीताजंली कृषि सेवा केन्द्र में एक व्यक्ति ने मुझे जल्दी से सामान दो कहकर दूकान में काम करने वाले लड़के के साथ मारपीट की. आरोपी ने मॉनिटर को पटककर तोड़ दिया और बाल्टी को लड़के के सिर में मार दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कोमा थाना राजीम (गरियाबंद) निवासी घनश्याम तारक गीताजंली कृषि सेवा केन्द्र ग्राम चिंगरौद में काम करता है. 18 अगस्त को वह दुकान में अकेला बैठा था. दुकान के मालिक जितेन्द्र कुमार जलक्षत्री फील्ड कार्य से बाहर गये हुये थे. दोपहर करीब 03:30 बजे बम्हनी निवासी राजू सोनी आया और मुझे जल्दी से सामान दो कहने लगा. तब घनश्याम बोला कि दे रहा हूं भाई पहले से जो है उन्हे सामान देने दो.
इतने में राजू सोनी आवेश में आकर अश्लील गाली गलौज करते हुये तेरा सामान खराब रहता है, तेरा दुकान बंद करा दुंगा कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये घनश्याम का कॉलर पकडकर मारपीट किया. दुकान मे रखे कंप्यूटर मॉनीटर को उठाकर पटक दिया, जिससे मॉनीटर टूट गया. दुकान में ही रखे प्लास्टिक बाल्टी को उठाकर घनश्याम के चेहरे, सिर मे मारपीट किया. मारपीट घनश्याम के सिर, होठ, कान में चोट लगा है. घटना को दुकान के बाजू इलेक्ट्रानीक दुकान वाले ऋषिकेष ध्रुव व दुकान में आये ग्राहक केजऊ राम साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजू सोनी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.