पिथौरा : कुर्की वारंट लेकर पहुंचे व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी के साथ गाली गलौज कर शासकीय कार्य में पहुँचाया बाधा
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में कुर्की वारंट लेकर पहुंचे व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी के साथ गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाया. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, हरिशंकर सोना आदेशिका वाहक व्यवहार न्यायालय पिथौरा में पदस्थ है. 18 अगस्त को वह द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश महासमुन्द अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा जारी कुर्की वारंट को लेकर हरिशंकर एवं चोला मण्डलम स्टाफ के साथ राजकुमार पटेल एवं सुशील पटेल के साथ ग्राम गोपालपुर मोहल्ला नंबर 10 निवासी पंचानंद सांड पिता लखपति सांड के घर गये थे.
हरिशंकर ने वारंट में फेहरिस्त के अनुसार पंचानंद को डिक्री की राशि मांगा तो पंचानंद ने अश्लील गाली गलौज कर तेरी औकात क्या है मेरा तू क्या कर लेगा तेरा न्यायालय मेरा क्या उखाड लेगा कहकर जान से मारने की धमकी दी. हरिशंकर के मना करने पर वह मारपीट करने के लिये उतारू हो गया.