पिथौरा व कोमाखान थाने में नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 13 अगस्त को कोई अज्ञात उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है. आसपास पता तलाश के बाद भी वह नहीं मिली.
इसी तरह कोमाखान थाना क्षेत्र के एक गाँव की 16 वर्षीय नाबालिग युवती को किसी ने बहला फुसलाकर भगाकर कर कहीं ले गया है. पतासाजी के बाद भी वह कहीं नहीं मिली तो मामले की शिकायत युवती के पिता ने थाने में दर्ज करायी है.
पुलिस ने दोनों ही मामलो में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें