महासमुंद : मुख्यमंत्री बघेल का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहि... - CG Sandesh

महासमुंद : मुख्यमंत्री बघेल का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत

महासमुन्द : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। 

इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम के पहुंचने पर संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक किस्मतालाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष महासमुंद यतेन्द्र साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ एस. आलोक ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें