महासमुंद : निगम व नगर पंचायत की घोषणा पर सीएम भूपेश का राशि त्रिभुवन महिलांग ने जताया आभार
मुख्यालय महासमुंद में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व मांग के अनुरूप महासमुंद नगर पालिका को निगम बनाने की घोषणा किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि महासमुंद को निगम बनाने की मांग वर्षों से शहरवासियों द्वारा की जा रही थी। विगत दिनों गृहमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू को संसदीय सचिव, विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर और स्वंय उनके द्वारा मंत्री से निगम बनाने के लिए मांगपत्र सौंपा था, जिस पर गृहमंत्री साहू द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराकर जिले में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान उनके द्वारा घोषणा कराए जाने का आश्वासन दिया गया था। श्रीमती महिलांग ने महासमुंद को निगम के साथ ही ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा पर भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
श्रीमती महिलांग ने कहा कि अब निगम बनने के बाद महासमुंद में और तेजी से विकास होगा तथा सुविधाओं में भी विस्तार होगा। भोरिंग के भी नगर पंचायत बनने से यंहा के ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, गृहमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज,पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेंद्र बहादुर, विधायक किस्मत लाल नन्द, आलोक चन्द्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर सहित मंच और सभा में उपस्थित समस्त कांग्रेस नेतागण और उपस्थित जन समुदाय को निगम और नगर पंचायत की घोषणा के लिए बधाई दी और उनका भी आभार जताया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें