भारत ने बुमाराह की कप्तानी में जीती पहली T-20 सीरीज, मिल सकत... - CG Sandesh

भारत ने बुमाराह की कप्तानी में जीती पहली T-20 सीरीज, मिल सकती है आज एक और बड़ी जिम्मेदारी

 भारतीय टी20 क्रिकेट टीम ने जसप्रीत बुमाराह की कप्तानी में पहली सीरीज जीतकर आयरलैंड को हरा दिया है। हालांकि सीरीज का एक और मैच बाकी है, लेकिन भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाली है और उसके साथ ही सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत ने 185 रन बानाए और आयरलैंड स्कोर का पीछा नहीं कर पाया।


इस मैच को भारतीय टीम ने 33 रन से जीता। आयरलैंड की टीम आठ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी और 33 रन से मैच हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। वहीं संजू सैमसन ने 40 और रिंकू सिंह ने 38 रन का योगदान दिया।

वहीं बात आयरलैंड की करें तो बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए। आयरलैंड के लिए एंड्रयू बालबर्नी ने 72 रन बनाए। जबकी बालबर्नी के अलावा मार्क अडायर 23, कर्टिस कैंफर 18 और जॉर्ज डॉकरेल 13 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वहीं भारत की और से जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं आज एशिया कप के लिए भी टीम का ऐलान होगा। ऐसे में खबरें है की बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है।  




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें