महासमुंद : दहेज़ के नाम पर करते हैं प्रताड़ित, महिला ने दर्ज क... - CG Sandesh

महासमुंद : दहेज़ के नाम पर करते हैं प्रताड़ित, महिला ने दर्ज करायी शिकायत

महासमुंद थाने में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज़ की मांग करते हुए प्रताड़ित करने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया है की वर्ष 2019 में उसका विवाह वैभव चन्द्राकर निवासी बरबसपुर के साथ सामाजिक रिती रिवाज के साथ हुआ है. विवाह के दो वर्षो तक दोनो का संबंध ठीक रहा. जून 2021 से पीडिता के पति वैभव चन्द्राकर के द्वारा दहेज के नाम से मानसिक रूप से परेशान कर शारीरिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है. वैभव पीडिता को मायके से और दहेज लाने की बात करता है. इसी बात को लेकर वैभव चन्द्राकर उसकी माता हेमलता,पिता झालाराम लड़ाई झगड़ा कर प्रताडित करते है और पीडिता को घर से भगा देते है.

आगे शिकायत में पीडिता ने बताया है की 20 अगस्त को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. बार-बार दहेज के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. पीडिता के माता-पिता विवाह में पर्याप्त रूप से रकम, गहने और घरेलु उपयोगी सामान दिये है. इसके पश्चात भी घरेलू सामान जैसे टी.वी., स्कूटी की मांग करते रहे विवश होकर मायके मे लगा हुआ नया टी.वी. ससुराल में लाई, क्षमता से अधिक उपहार देने के बाद भी पीडिता को दहेज के लिये प्रताडित किया जा रहा है. पीडिता का आरोप है की उसके गहने उसकी सास और ननंद ने उसकी गैरहाजिरी में लॉकर तोडकर निकाल लिए है.

पीडिता का आरोप है की गर्भावस्था में उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसकी जानकारी धमतरी महिला सेल में दी गयी थी तथा काउंसिल मे माफी मांगकर वापस ले गये थे. उसके बाद भी बीच रोड मे पीडिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया.

तंग आकर पीडिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी वैभव चन्द्राकर, झालाराम चन्द्राकर, हेमलता चन्द्राकर व मनीषा चन्द्राकर के खिलाफ 34-IPC, 498-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें