महासमुंद : दोस्तों के साथ बैठे युवक के साथ की मारपीट
महासमुंद के राम टॉकीज के पीछे कोबरा ऑफीस के पास दोस्तों के साथ बैठे युवक के साथ एक व्यक्ति ने आकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की.
महासमुंद निवासी शेख गुलाम हुसैन ने अपनी शिकायत में बताया है की 20 अगस्त को वह अपने दोस्त ईमरान, गोलू, संजय के साथ राम टॉकीज के पीछे कोबरा ऑफीस के पास बैठा था. उसी समय करीब 8 बजे मोहम्मद मोईनुद्दीन खान आया और अश्लील गाली गलौज करने लगा.
शेख गुलाम हुसैन द्वारा मना करने पर हाथ में रखे कुल्हाडी की मुठ तरफ से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दी. मारपीट करने से उसके दाहिने हाथ, कलाई, उंगली, दाहिने घुटना में चोटे आयी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोहम्मद मोईनुद्दीन खान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें