महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम सोनासिल्ली के हीराधर ठाकुर एवं ग्राम हेमबाई ठाकुर की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनके वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बम्हनी की रूपबाई टण्डन की मृत्यु पानी में डूबने, ग्राम पथर्री की डुमेश्वरी बाई की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने एवं ग्राम लभराखुर्द के श्री हरी ध्रुव की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें