बसना : बाईक रैली निकालकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखंड भा... - CG Sandesh

बसना : बाईक रैली निकालकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत दिवस

बसना नगर में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में कृषि उपज मंडी से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाइक रैली निकाली गई. उक्त कार्यक्रम में भारी बरसात के बाद भी बजरंगियों का उत्साह देखने लायक था.

बता दे कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय बजरंग दल ने अखंड भारत दिवस मनाया और यह संकल्प लिया कि हमारा जो भू-भाग भारत से अलग हुआ है उसे वापस जब तक नही पा लेते ये अखंड भारत दिवस मनाते रहेंगे. 

उक्त कार्यकम में जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी सहित बसना विधानसभा के उपाध्यक्ष लिकेश साहू, रुद्र भोई, लव जगत, बसना ब्लाक अध्यक्ष धर्मानंद साहू बसना नगर अध्यक्ष आकाश सेन्दरिया, उषा सेन्दरिया , चरण सिंग, किशन साव, रिषभ डड़सेना, विक्रम राणा, अंश ठाकुर, बलराम बेहरा, राजकुमार साव, गोलू, मोनू,सहित सैकड़ों ग्रामीण अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें