छत्तीसगढ़ : पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होने पर इस नंबर पर करें कॉल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पर्यवेक्षकों (खुली सीधी भर्ती) एवं पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को दो पालियों में किया जायेगा. अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड 21 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थी उपरोक्त भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट, चिप्स की वेबसाइट, जनसंपर्क की वेबसाइट, महिला एवं बाल विकास, नवा रायपुर, की वेबसाइट की लिंकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके लॉगिन पेज पर जा सकते हैं एवं वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी भेजा जावेगा. अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं.

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा कन्द्र में जमा की जाने वाली “व्यापम की प्रति” भी है. अत: अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें उसका प्रिंट आउट निकालें.

यहाँ से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड – क्लीक करें

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं.

यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जावें. परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा. यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभॉति परिचित हो जावें. परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात्‌ किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.
परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई. डी. प्रूफ जैसे -मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य), पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें