सिंघोड़ा : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 53 रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 18 अगस्त को रवि कुमार बरिहा, महेन्द्र साहू, एवं राजेश साहू तीनो मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GR 5276 में सोहेला से वापस आ रहे थे.
इसी दौरान ग्राम सिंघोडा के पास विपरित दिशा से आ रही ट्रक का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद ट्रक भाग गया. मोटर सायकल सवार तीनो व्यक्ति मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गये.
हादसे में रवि बरिहा, महेन्द्र साहू एवं राकेश साहू के सिर के पीछे, चेहरा, मे गंभीर चोट लगा था तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. घायलो को ईलाज हेतु 112 वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान रवि बरिहा एवं महेन्द्र साहू की मौत हो गयी. राकेश साहू का इलाज चला रहा है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.