पिथौरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी को पकड़ा. मुखबिर की सुचना के बाद पुलिस 20 अगस्त को ग्राम अमलीडीह पहुंची, जहाँ सेतराम सिन्हा पिता पुरूषोत्तम सिन्हा उम्र 43 वर्ष निवासी अमलीडीह अपने घर के परछी में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला, शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये.
पकडे गये सेतराम सिन्हा के कब्जे से 03 नग प्लास्टिक महुआ पाउच, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही है एवं 02 नग खाली पानी पाऊच समक्ष गवाह जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें