तुमगांव : अवैध शराब के मामले में 2 के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : अवैध शराब के मामले में 2 के खिलाफ केस दर्ज

तुमगांव पुलिस ने 20 अगस्त कोअवैध शराब के मामले में दो लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पहला मामला ग्राम गढसिवनी का है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बाजार चौक ग्राम गढसिवनी मे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ग्राम गढसिवनी पहुंची शराब लेने के संबंध में अश्विनी सोनकर को पाईंटर बनाकर 100 रूपये का नोट जिसका सिरियल नंबर 9FV330837 को देकर शराब लेने बाजार चौक गढसिवनी भेजा गया. पाईंटर द्वारा एक पौवा देशी प्लेन शराब लेकर आने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के बाजार चौक ग्राम गढसिवनी पहुंचकर पाईंटर के बताये हुलिया के व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर शराब बिक्री करते हुए पकडे. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विमलेश साहू पिता घनाराम साहू उम्र 23 साल साकिन गढसिवनी थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.) का रहने वाला बताया.

उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 15 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ml भरी हुई सीलबंद जुमला 2700 ml कीमती 1200 रूपये, बिक्री रकम 560 रूपये कुल जुमला रकम 1760 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

दूसरे मामले में एनएच 53 रोड़ खट्टीडीह मोड के पास एक व्यक्ति लोगो को बिठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा था. पुलिस ने दबिस देकर आरोपी चैतन साहू पिता दुलार साहू उम्र 51 साल निवासी कांपा को पकड़ा. उसके कब्जे से 01 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, जिसे जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें