CG NEWS : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक वर्दीधारी ... - CG Sandesh

CG NEWS : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी

नारायणपुर। जिले के थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत भटबेड़ा के जंगलों में आज सोमवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ ओरछा थाना क्षेत्र में हुआ है। ASP नारायणपुर निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल जवान मौके की पूरी तरह से सर्चिंग कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार नक्सलियों की प्लाटून नंबर 16 इन्चार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमेटी का ओरछा एलओएस कमाण्डर दीपक एवं ओरछा एलजीएस कमांडर रामलाल एसीएम एवं अन्य की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा कार्रवाई की गई है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया है एवं एक 315 बोर रायफल तथा एक 12 बोर रायफल हथियार समेत शव भी बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में सुरक्षा बल को किसी भी प्रकार से हताहत नहीं हुआ तथा सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित हैं। मौके पर सर्चिंग डीआरजी/ बस्तर फाइटर की कार्रवाई जारी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें