विधानसभा बसना हेतु अन्नू भूमिराज पटेल ने की कांग्रेस से दावेदारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बसना विधानसभा हेतु पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण दीवान के समक्ष अपना आवेदन जमा किया संवाददाता को बताया कि प्रियंका गांधी के विचारों 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे ने मुझे प्रभावित किया. व्यक्तिगत जानकारी देते हुए अन्नु भूमिराज पटेल ने बताया कि विगत 30 वर्षों से पापा अमृतलाल पटेल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पिथौरा में सेवारत है. पति डॉ भूमिराज पटेल सहायक प्राध्यपक इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई में पदस्थ हैं. बस्तर क्षेत्र में लगभग 12 वर्षों से कार्य एवं उनके अनुभव का लाभ भी प्राप्त होगा. भाई राजू पटेल पिथौरा में मेडिकल स्टोर संचालक है अन्य पिछड़ा वर्ग और अघरिया समाज का प्रतिनिधित्व करने के नाते टिकट का प्रबल दावेदार मानती हूँ. उन्होंने सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,कुमारी शैलजा, भूपेश बघेल, टी. एस. सिँह देव, चंदन यादव, सप्तगिरि उलका दीपक बैज और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया. अन्नू ने कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सहमत है. वह अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर सकता है इसके लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया.