CG : नक्सलियों की नापाक हरकत…बीजेपी नेता को अधमरा कर जंगल मे... - CG Sandesh

CG : नक्सलियों की नापाक हरकत…बीजेपी नेता को अधमरा कर जंगल में छोड़ा, दो दिन पहले किया था अपरहण…

बीजापुर. जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बीजेपी नेता महेश गोटा पर जानलेवा हमला किया है। आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीजेपी नेता महेश गोटा का रविवार को अपहरण किया था। जिसके बाद आज बीजेपी नेता महेश गोटा आज जंगल में घायल मिला। परिजनों ने उन्हें जगदलपुर डिमरापाल रेफर कर दिया है।

 


आपको बता दें कि वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। वहीं आज हुए बीजेपी नेता से हमला के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें