बागबाहरा : भाई ने दर्ज करायी बहन के अपहरण की शिकायत - CG Sandesh

बागबाहरा : भाई ने दर्ज करायी बहन के अपहरण की शिकायत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग युवती लापता हो गयी. युवती के भाई ने अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत में उन्होंने बताया है की 19 अगस्त को कोई अज्ञात उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगाकर कर कहीं ले गया है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें