पटेवा : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार घायल - CG Sandesh

पटेवा : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम टुरीडीह के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 16 अगस्त को रात करीब 7:45 बजे ग्राम टुरीडीह के पास ट्रक क्रमांक CG 06 GX 8160 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर लालसिंग ध्रुव के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 8399 को पीछे से ठोकर मार दिया, मोटर सायकल ट्रक के सामने फंसा हुआ था.

एक्सीडेन्ट से लालसिंग ध्रुव के चेहरा, दाहिना पैर में काफी चोटे आयी है. उसे उपचार हेतु एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल तुमगांव लेकर गये थे. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें