बसना : स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल, एक मात्र सीएचओ के भरोसे च... - CG Sandesh

बसना : स्वास्थ्य फेडरेशन की हड़ताल, एक मात्र सीएचओ के भरोसे चल रहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

वेतन विसंगति सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन 21 अगस्त से फिर से हड़ताल पर है जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उप स्वस्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं को प्रभावित हो रही है.

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्वास्थ्य फेडरेशन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सक,  नर्स एवं RHO  अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत है. बार-बार आवेदन निवेदन के बाद भी शासन प्रशासन से कोई कार्यवाही नहीं होने पर फेडरेशन हड़ताल की ओर कुच कर रहे है.

वहीं बसना नगर के समीप स्थित ग्राम बड़े टेमरी में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत दो स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं. हालाकिं वहां पहुँचने वाले मरीजों को पदस्थ सीएचओ द्वारा जरुरी दवाइयों का वितरण किया जा रहा है.  

वेलनेस सेंटर में पदस्थ सीएचओ नमिता निषाद ने बताया कि वेलनेस सेंटर में कार्यरत कुल तीन स्वास्थ्य कर्मीयों में ममता सिदार और मनोज साहू हड़ताल में चले गए हैं. यहाँ पहुँचने वाले मरीजों को सीएचओ द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही है.

अगर यह हड़ताल जारी रही तो निश्चित ही आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाएँ चरमराएगी. आपातकालीन सेवाएं,  राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, मिशन इंद्रधनुष, मलेरिया जांच, जैसे केंद्र सरकार द्वारा संचालित एनीमिया मुक्त भारत अभियान, मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम भी बाधित होगी.


अन्य सम्बंधित खबरें