बसना : अग्रवाल सभा का हुआ गठन, अजय अग्रवाल बने अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल सचिव
अग्रवाल सभा बसना द्वारा अग्रसेन भवन में सोमवार को शाम 5:00 बजे नए दायित्व के लिए एक बैठक आहुति की गई, जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजन व्यापारीगण एवं अग्रवाल समाज के सभी अग्र बंधु मौजूद थे. इस दौरान अग्रवाल सभा का गठन किया गया, जिसमे सर्व सम्मति से अजय अग्रवाल "अज्जु" को अध्यक्ष एवं मनोज अग्रवाल बंसुला को सचिव बनाया गया तथा उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल व आनंद अग्रवाल,सहसचिव राजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल बने.
समाज संरक्षक सौरभ अग्रवाल एवं कैलाश मित्तल इसमें सभा सदस्य के रूप में राजेश अग्रवाल, संजय मित्तल, निर्मल अग्रवाल, सांवर मल अग्रवाल, सुनील कंसल, गणेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, डॉ.एन. के. अग्रवाल, राहुल अग्रवाल अनिल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल गोलू, जय नारायण अग्रवाल ,रितेश अग्रवाल एवं भरत अग्रवाल को बनाया गया. इस दौरान समाज के बहुतायत समाजिकजन उपस्थित थे। इसकी जानकारी सभा सचिव मनोज अग्रवाल ने दी।