BREAKING : मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से लौट रहे ... - CG Sandesh

BREAKING : मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, 4 गंभीर

अंबिकापुर।अंबिकापुर में मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल के युवा संवाद भेंट मुलाकता कार्यक्रम से लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं 4 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। अंबिकापुर-विश्रामपुर मार्ग पर कालीघाट के पास हुआ।

 बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंबिकापुर में युवाओं से संवाद कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए थे। विश्रामपुर निवासी ज्ञानोदय (18) तथा निखिल भगत अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी के छात्र भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

 

 


कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों स्कूटी से अंबिकापुर से बिश्रामपुर वापस लौट रहे थे। उधर विश्रामपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर बलरामपुर कालेज में बीकाम की पढ़ाई करने वाले बलरामपुर निवासी डेविड रोहित तिर्की ( 20), बलरामपुर निवासी अनुज एक्का ( 20) तथा अंबिकापुर के एक निजी कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र विशाल निकुंज अंबिकापुर की ओर आ रहे थे।

इस दौरान अंबिकापुर-विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर कालीघाट के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। बिश्रामपुर के छात्र निखिल भगत की मौत हो गई थी। उसके साथी ज्ञानोदय को सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर अवस्था में ज्ञानोदय को रायपुर रिफर कर दिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें