महासमुंद : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ मतदाताओं का किया सम्मान, दिलाई शपथ
मतदान में भागीदारी हेतु किया गया प्रेरित
महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज 23 अगस्त को समाज कल्याण विभाग महासमुन्द द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आशियाना वृद्धाश्रम दलदली रोड महासमुन्द में आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मतदाताओं का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया तथा आगामी मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। साथ ही मतदान में बढ़-चढ़कर शत्-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चि किये जाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। उक्त आयोजन में वृद्धाश्रम के 23 वृद्धजनों एवं वृद्धाश्रम के 10 कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया।
वृद्धाश्रम में ऐसे वृद्ध जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने एवं उम्र की वास्तविक तिथि की जानकारी नहीं होने के उपरांत भी फार्म 06 भराया जा कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय मानसिक बच्चों के आश्रय केन्द्र आशा मनोविकास केन्द्र (घरौन्दा) दलदली रोड नयापारा महामसुन्द में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें सभी आवासीय दिव्यांग मानसिक बच्चों को शपथ दिलाया जा कर मतदान में भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही संस्था प्रमुख को मतदाता सूची में छूटे 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चो का फार्म 06 भराया जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग नोडल अधिकारी उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में व स्वीप अधिकारी डॉ. वृन्दावन पटेल, अमित सक्सेना एवं अन्य कर्मचारियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।