महासमुंद : एनएमएस क्लासेस के प्रांगण में दिखाया गया चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण
महासमुंद बी. टी. आई. रोड स्थित एनएमएस क्लासेस के प्रांगण में 23 अगस्त को शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक भारत का चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के यूट्यूब चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया गया। जिसमें हमने देखा कि किस प्रकार विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर लैंड किया और यह जाना कि अब चंदा मामा दूर के नहीं बल्कि चंदा मामा अब अपने घर के हो गए और अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में जाना. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी.
इस दौरान लगभग 20–25 विद्यार्थी के साथ कोचिंग के सचालक नीलमणी साहू सर, ललित प्रधान सर, राखी साहू मैडम, रितिका साहू मैडम शामिल थे। इस कार्यक्रम का आयोजन NMS YOUTH CLUB के अध्यक्ष नीलमणी साहू की अध्यक्षता मे किया गया. कार्यक्रम मे सहयोगी के रूप में ललित प्रधान ,विनय वर्मा, लोकनाथ साहू, तुकाराम साहू एवं NMS youth क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे.