सरायपाली : बाल पकड़कर महिला से की मारपीट, केस दर्ज
सरायपाली के विरेन्द्र नगर में महिला के बाल पकड़कर एक व्यक्ति ने मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
विरेन्द्र नगर वार्ड नंबर 01 सरायपाली निवासी सतवीर कौर ने अपनी शिकायत में बताया है की 21 अगस्त को वह अपने घर से पैदल स्नेहलता के घर गई तो घर के पास शांति नेताम के साथ संतोष वैष्णव किसी बात को लेकर विवाद झगडा गाली गलौज कर रहा था.
सतवीर कौर ने गाली गलौज करने से मना किया तो संतोष वैष्णव ने अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाल पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतोष वैष्णव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें