महासमुंद : पति को दूसरी महिला के साथ देखा तो हुआ विवाद, मारप... - CG Sandesh

महासमुंद : पति को दूसरी महिला के साथ देखा तो हुआ विवाद, मारपीट का मामला दर्ज

महासमुंद थाने में एक महिला ने अपने पति और एक महिला के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. महिला का आरोप है की उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था, इसलिए महिला अलग रहने लगी है. उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रहता है. महिला ने उसके पति को दूसरी महिला के साथ देखा और दूसरी महिला को साथ में रखे हो कहा तो उसके पति और दूसरी महिला ने मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी शादी राज मोहम्मद के साथ सन 2012 में सामाजिक रिति रिवाज से हुई है. उसका पति आये दिन शराब पीकर मारपीट करता था. इस कारण वह अपने पति से करीब 04 साल से अलग रहती है. पीडिता का आरोप है की उसका पति किसी अन्य महिला को अपने साथ रखा है और पीडिता को खर्च के लिए पैसा नही देता है.

23 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे बस स्टैंड महासमुंद के पास पीडिता के पति के साथ एक महिला बैठी थी. उसी समय पीडिता ने अपने पति को तुम किसी दूसरे महिला को साथ में रखे हो मुझे घर चलाने के लिए कुछ पैसा नहीं देते हो कहा. इतने में उसका पति राज मोहम्मद ने आम जगह में मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट किया और उसके साथ जो महिला थी उसने भी पीडिता के बाल पकड़कर, खिचकर हाथ थप्पड़ से मारपीट की. उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राज मोहम्मद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें