महासमुंद : दूकान का दीवाल तोड़कर की मोबाइल की चोरी
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम लभरा खुर्द के मोबाइल दूकान का दीवाल तोड़कर चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
नया रावण भाठा कुम्हार पारा वार्ड नं. 30 महासमुन्द का निवासी पुरूषोत्तम जलक्षत्री का ग्राम लभरा खुर्द में विनोद कंप्यूटर एवं मोबाईल रिपेयरिंग दुकान है. 9-10 जुलाई की रात उसके दूकान के पीछे का दिवाल तोड़कर दुकान में रखे पुराना मोबाईल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है. वह मोबाईल का पता तलाश करता रहा नहीं मिलने पर 23 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
चोर ने दुकान से 05 नग पुराना मोबाईल जिसमें 1. Vivo Y20 IMEI No. 86889405819575 कीमती लगभग 5000 रू0, 2. Vivo Z1 Pro IMEI No. 868116047484154 कीमत लगभग 6000 रू0, 3. Redmi Note7 कीमती लगभग 5000 रू0, 4. Redme A1 कीमती लगभग 3000 रू0, 5. Realme C21 कीमती लगभग 4500 रू0 कुल कीमत 23500 रूपये का पुराना मोबाईल को जिसे ग्राहक द्वारा रिपेरिंग कराने दिया था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का दिवाल तोड़कर दरम्यानी रात चोरी कर ली है.
चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.