आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, अन्य 5 झुलसे - CG Sandesh

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, अन्य 5 झुलसे

कोरबा। जिले के ग्राम नवागांव झाबू में आकाशीय बिजली गिराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। बताया जाता है कि एक ही परिवार के 6 लोग खेत में काम कर रहें थे, इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।



मृतक के पिता श्याम दास ने बताया कि बेटा कोमल कुमार दास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में काम करने के गया था। परिवार के 6 लोग डोंगे से नदी पार कर खेत में काम करने गए थे। इस दौरान अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी।

परिवार के सभी सदस्य बारिश से बचने के लिए खेत में बनी झोंपड़ी में चले गए। इसी बीच झोंपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें कोमल दास (25) की मौत हो गई। परिवार के 5 अन्य सदस्य झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजन तत्काल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने घटना की सूचना दर्री थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि सालभर पहले ही युवक की शादी हुई थी, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से उसकी असमय मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

 

   


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें