बैंक पहुंची ED, सटोरियों के अवैध खातों की जांच शुरु - CG Sandesh

बैंक पहुंची ED, सटोरियों के अवैध खातों की जांच शुरु

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टेबाजी में हवाला केस में पुलिस की ओर से जेल भेजे गए एक दर्जन सटोरियों को पूछताछ के लिए समंस जारी किया गया है। कल देर शाम तक पीयूष भाटिया, सीए हर्षल समेत अन्य लोगों को बुलाया गया था। उनसे कुछ लोग समंस के बाद पेश नहीं हुए। जो लोग आए थे। उनसे लंबी पूछताछ हुई है।


पूछताछ के बाद ईडी की एक टीम जांच के लिए बैंक पहुंच गई है। एक दर्जन लोगों के लॉकर को खोला गया है। उसमें रखे दस्तावेज और जेवर को जब्त किया गया है। ईडी ने कुछ बैंक अधिकारियों को बुलाया था। चर्चा है कि उनकी जांच में मदद ली जा रही है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाई कर आईएएस अफसरों सहित दूसरे अधिकारियों, राजनेताओं और कारोबारियों को गिरफ्तार करने वाले केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसी महीने दो नए केस (ईसीआरआर) और दर्ज कर लिए हैं। यह मामले जल जीवन मिशन (ईसीआरआर 3/2023) और चावल सप्लाई (ईसीआरआर 1/2023) में हुई कथित गड़बड़ी से जुड़े हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें