CG : बालक आश्रम के 39 बच्चे आए आईफ्लू के चपेट में  - CG Sandesh

CG : बालक आश्रम के 39 बच्चे आए आईफ्लू के चपेट में

धमतरी। छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद वर्षाजिनत बीमारियों ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे अधिक आईफ्लू का प्रकोप है जिसने प्रदेश के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। धमतरी जिले में भी आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस का संक्रमण लोगों में तेजी से फैल रहा है। बड़े से लेकर बच्चे सभी इसके चपेट में आ रहे है। वहीं अब धमतरी के नगरी वनांचल इलाके के करैहा,नयापारा बालक आश्रम के 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में आ गये है। जिनका चैकअप कर सभी को आईड्राप दिया गया है।


बताया जा रहा है कि छात्रावास में कुल 56 बच्चे है जिनमें से 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में है। अधीक्षक ने बताया कि जब बच्चों के पैरेंट्स को इस बात की जानकारी हुई तो ,कुछ पालक आश्रम पहुँचकर कुछ बच्चों को साथ ले गये। वहीं इस मामले में हेल्थ अधिकारी पूर्वा देवांगन ने बताया कि 39 बच्चों को आई फ्लू जैसा लक्षण है आँखें लाल हो गयी है सभी का चेकअप कर आई ड्रॉप दिया गया है। वहीं जिन बच्चों को नहीं हुआ है उनको एहतियातन के तौर पर अलग रखने को कहा गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें