JOB : NTPC ने निकाली डिप्लोमा ट्रेनी सहित कई पद पर भर्तियां,... - CG Sandesh

JOB : NTPC ने निकाली डिप्लोमा ट्रेनी सहित कई पद पर भर्तियां, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

एनटीपीसी लिमिटेड ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार संस्थान में 50 पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट careers.ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं वैकेंसी डिटेल्स: इस अभियान के जरिए 50 पद भरे जाएंगे. अभियान के तहत डिप्लोमा ट्रेनी व आर्टिसन ट्रेनी के रिक्त पद भरे जाएंगे. स्टाइपेंड: इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21,500 रुपये से लेकर 24,000 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा




पात्रताएं: अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पास होना चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है. अप्लाई करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु-सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी. चयन प्रक्रिया: चयन के लिए पदानुसार लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा आदि का आयोजन किया जाएगा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें