बसना : बंसुला स्कूल के प्रधान पाठक शर्मा सर को सेवा निवृत्त होने पर दी गई विदाई
शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला के प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा जी के सेवा निवृत्त होने पर प्रा एवम् उच्च प्रा शाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बलदेव मिश्रा संकुल प्राचार्य, सेवा निवृत्त प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा, एस जी पटेल प्रधान पाठक, सुशील सिन्हा प्रघान पाठक, गोवर्घन डडसेना संकुल समन्वयक उपस्थित थे। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उसके पश्चात् सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवम् पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया। प्रधान पाठक शर्मा सर जी के जीवन परिचय तथा किए गए कार्यों के बारे में प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा ने जानकारी दी। इसके बाद प्रा शाला के शिक्षकों के द्वारा साल, श्रीफल तथा मानपत्र भेंट किया। मिडिल स्कूल के शिक्षकों के द्वारा जूता, छाता, मूमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति से चमेली सागर, निर्मला साव, प्रेमलता, पार्वती, अनुपा, पदमा, नरेंद्र यादव, दिनेश पटेल सभी शर्मा सर जी को साल एवम् श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने शर्मा सर के कार्यकाल का प्रशंसा किया। अंत में शर्मा सर ने स्कूल के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन राजेश भोई सर ने किया। आभार प्रदर्शन दिनेश डडसेना सर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश साव, सुजाता प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि, डोरी साव, ऊषा ठाकुर मैडम का विषेश योगदान रहा।
