कोरबा : ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा...ट्रेलर में लद... - CG Sandesh

कोरबा : ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा...ट्रेलर में लदे कोयला में लगी आग

कोरबा. सर्वमंगला-कुसमुंडा रोड पर शुक्रवार की देर शाम चल रहे ट्रेलर में लदे कोयला में आग लग गई। ड्राइवर ने बीच रास्ते ट्रेलर रोककर ट्राला उठाकर कोयला डंप कर दिया। घटना बरमपुर के पास हुई। शाम को कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर गंतव्य के लिए ट्रेलर रवाना हुआ था। सर्वमंगला चौक से पहले बरमपुर के पास पहुंचते ही ट्रेलर के चालक को ट्राला से धुआं उठता नजर आया। वह ट्रेलर रोककर पीछे ट्राला में देखने लगा। जहां कोयला में आग लगी नजर आई। ऐसे में चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रेलर को रोका।


ट्राला उठाकर सड़क पर ही कोयला डंप कर दिया। जिसमें से आग की लपटें उठने लगी। ऐसी ही एक और घटना सर्वमंगला मंदिर के समीप सड़क पर दिखी, जिसमें वाहन में लदे कोयला में आग लगा था। सर्वमंगला चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी के मुताबिक खदान से कोयला परिवहन कर रहे वाहनों के ट्राला-डाला में इस तरह आग लग जाती है, क्योंकि कई बार खदान के अंदर से सुलगता हुआ कोयला निकलता है, जिससे बाद में चलते वाहन में आग उठने लगती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें