मचा हड़कंप : दो बच्चों की माँ ने तालाब में कूदकर दे दी जान - CG Sandesh

मचा हड़कंप : दो बच्चों की माँ ने तालाब में कूदकर दे दी जान

दुर्ग।  जिले के भिलाई में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुबह 6 बजे जब तालाब की तरफ घूमने गए लोगों ने इसकी जानकारी दी। सुचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई सेक्टर 6 बी मार्केट में सुरेंद्र प्रोह्वीजन स्टोर चलाने वाले मनीष सिंह दुकान के ऊपरी मंजिल में ही रहते हैं। बीती देर रात उनकी उनकी पत्नी प्रीति सिंह (38 साल) से किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। प्रीति गुस्से में आकर घर से बाहर चली गई। मनीष को लगा कि वो छत पर गुस्से में गई होगी थोड़ी देर में आ जाएगी।

 


जब काफी देर तक प्रीति नहीं लौटी तो मनीष को चिंता हुई। उसने पूरे घर और छत में उसे ढूंढा। जब प्रीति का पता नहीं चला और उसने फोन भी नहीं उठाया तो मनीष ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। मनीष और उसके रिश्तेदार प्रीति की तलाश कर ही रहे थी कि सुबह 6 बजे के बीच किसी ने प्रीति का फोन उठाया और बताया कि ये फोन सेक्टर 7 तालाब के पास पड़ा था। तालाब में किसी की बॉडी तैर रही है। इस पर मनीष तुरंत वहां पहुंचा और देखा तो वो लाश उसकी पत्नी प्रीति सिंह की थी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

मनीष सिंह के दो बेटे हैं एक 12 साल और दूसरा 10 साल का। इसके अलावा घर में मनीष की मां रहती हैं। प्रीति की मौत के बाद से बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें