बसना : 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त म... - CG Sandesh

बसना : 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बसना पुलिस ने नाला के पास अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. 25 अगस्त को पुलिस मुखबिर की सुचना के बाद ग्राम मनकी नाला के पास पहुंचकर नाकाबंदी करते खड़ी थी. कुछ देर बाद तोषगांव की ओर से एक मोटर सायकल में ग्राम डुमरपाली निवासी कैलाश दास मानिकपुरी पिता स्व0 हरीदास मानिकपुरी उम्र 48 साल आया. 

वह मोटर सायकल के सामने टंकी के उपर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 04 नग प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक झिल्ली में 05-05 लीटर जुमला 20 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर जप्त किया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें