खल्लारी : जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश
खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुर एवं ढोंड़ के बीच जंगल में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है. ढोंड़ निवासी बलीराम साहू ने पुलिस को सुचना दी की 24-25 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात महिला मृत अवस्था में धरमपुर एवं ढोंड़ के बीच जंगल में पड़ी मिली. मृतिका की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष होगी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें