बागबाहरा : पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने ट्रेन के सामने की आत्महत्या, जाँच में हुआ खुलाशा
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली के पास एक महिला ने रेल्वे ट्रेक पर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में खुलाशा हुआ है की महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने जांच में पाया की वार्ड नं 15 दैहानीभांठा निवासी गंगोत्री सोनी की शादी 2014 में ओमप्रकाश सोनी के साथ हुई थी. विवाह के बाद दोनों के बीच छोटी-मोटी पारिवारिक विवाद होते रहते थे. गंगोत्री को उसका पति चरित्र शंका जाहिर कर मारपीट कर प्रताडित करता था और आरोपी ओमप्रकाश सोनी गंगोत्री को अपने साथ नहीं रखने छोड़ देने की और मर जाने की बात करता और अवैध संबंध होने की शंका जाहिर करके 14 नवम्बर 2021 से 20 नवम्बर 2021 तक प्रताडित किया. प्रताडना से तंग आकर गंगोत्री सोनी दुखी एवं अपमानित होकर 20 नवम्बर 2021 को शाम करीब 05:30 बजे अपलाईन रेल्वे ट्रेक कि.मी. खम्भा नम्बर 79/01-79/03 रेल्वे ट्रेक ग्राम पतेरापाली के मध्य मालगाडी के सामने आकर आत्महत्या कर ली.
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने अपने कथन में बताया है की दोनों की शादी के करीब एक से डेढ वर्ष बाद ओमप्रकाश गंगोत्री को बार-बार अपने मायके से गाड़ी खरीदने, गाड़ी का किश्त पटाने, मकान बनाने के नाम से मायके से पैसे लाने के लिए परेशान कर बार-बार गंगोत्री को मायके ले जाकर पैसे की मांग करता था. जिसे कई बार गाडी की किस्त (छोटा हाथी) पटाने नगदी रकम दिये थे. आरोपी ने गंगोत्री को पैसे की मांग कर परेशान कर मारपीट कर उसके चरित्र पर संदेह कर पैसा नहीं लाने पर छोड देने की धमकी देते हुए प्रताडित किया. जिससे गंगोत्री ने परेशान एवं तनाव में आकर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली.
सम्पूर्ण जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ अपराध धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.