सरायपाली (बलौदा) : सिर में सब्बल घुसेड़कर जानलेवा हमला, केस द... - CG Sandesh

सरायपाली (बलौदा) : सिर में सब्बल घुसेड़कर जानलेवा हमला, केस दर्ज

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमीसरार निवासी जोगेन्द्र साहू ने अपने पडोसी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जोगेन्द्र साहू (65) पिता सिन्धु साहू का पड़ोसी सोमनाथ दास जोगेन्द्र के मकान से लगकर मकान निर्माण कर रहा. जिसमें वह जोगेन्द्र के घर की ओर छज्जा व पानी निकासी का रास्ता जबरन तरीके से रखा है.

जोगेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया है की इसके लिए एसडीएम के द्वारा 30 जून 2023 को जोगेन्द्र साहू के पक्ष में सोमनाथ दास को सख्त हिदायत देकर जोगेन्द्र साहू के तरफ छज्जा नहीं बढ़ाने व पानी नहीं गिराने का आदेश दिया गया परन्तु सोमनाथ द्वारा एसडीएम के आदेश का अवहेलना कर जबरन तरीके से अतिक्रमण कर छज्जा बढ़ाया गया. मना करने पर सोमनाथ दास, उसकी पत्नि वृन्दावती, बहु पुष्पांजली और नाती अभिषेक दास के द्वारा जोगेन्द्र के परिवार के ऊपर पत्थर फेंकते हैं और गाली गलौज करते हैं, आगे शिकायत में बताया गया है की तहसीलदार, पटवारी, पुलिसकर्मी भी कई बार आकर सोमनाथ दास को मना किये थे फिर भी वह नहीं माना.

21 अगस्त को अभिषेक ने जोगेन्द्र के परिवार पर ईट फेंका तो ईट खेल रहे बच्चों को लगा फिर 22 अगस्त को सुबह छज्जा बढा रहा था. मना किये तो जोगेन्द्र के पूत्र तरूणी सेन साहू को अभिषेक दास ने उसके घर तरफ से सिर पर सब्बल घुसेडकर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया. जोगेन्द्र के बायें हाथ को भी तोड दिया गया.

आरोप है की सोमनाथ दास ने खूला चैलेंज कर धमकी दिया है की जहां शिकायत करना है करो, मेरा कुछ नहीं कर सकते. सोमनाथ की बहु ने तरूणी सेन को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सोमनाथ दास, वृन्दावती, पुष्पांजली व अभिषेक दास के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें