सरायपाली : शराब पीने के लिये पैसे नहीं देने पर तीन लोगों ने की युवक की पिटाई
सरायपाली थाना क्षेत्र के बंसुलीडीह रोड पर सुखापाली में तीन लोगों ने शराब पीने के लिये पैसे नहीं देने पर एक युवक की पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम सुखापाली निवासी संजय राणा 25 अगस्त को अपने बिगडे मोटर सायकल को बनवाने के लिये सागरपाली गया था. मोटर सायकल समय पर नहीं बन पाने की वजह से सरायपाली जाने की योजना कैन्सिल कर मदन मोटर सायकल रिपेरिंग की दुकान में मोटर सायकल को छोडकर लिफ्ट लेकर घर सुखापाली गया. रोड पर उतरकर पैदल ही घर जा रहा था. रात करीब 9 बजे बंसुलीडीह रोड़ बोर के पास पहुंचा था.
तभी बंसुलीडीह निवासी चन्द्रशेखर मानिकपुरी, शिवा निषाद, दीपक चौहान तीनो आये और शराब पीने के लिये संजय को पैसे मांगने लगे. संजय ने नहीं दूंगा कहा तो तीनो एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये.
मारपीट करने से संजय के चेहरा, दाहिने आंख के नीचे, बांये आंख के नीचे और साइड में तथा बांये हाथ की कलाई पर चोट लगा है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर मानिकपुरी, शिवा निषाद, दीपक चौहान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.