सरायपाली : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ एक व्यक्ति घायल हो गया. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 21 अगस्त को शत्रुघन मानिकपुरी अपने मोटर सायकल प्लेटिना में पीछ़े दिनेश दास को बिठाकर रात्रि करीब 09:30 बजे के भीखापाली से अपने घर बिछिया आ रहा था. सरायपाली सरसींवा रोड़ में कोटेनदरहा के आगे व बिछिया के पहले पहुंचा था तभी सामने सागरपाली की ओर से अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर शत्रुघन के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया.
हादसे में शत्रुघन मानिकपुरी को सिर हाथ पैर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 279,337,304ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें