सरायपाली : चोरी हुई बाइक मालिक को मिली वापस, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
सरायपाली के आयुष फार्मा के संचालक की मोटर सायकल दुकान के सामने से चोरी को गयी थी. जिसे पुलिस ने जप्त किया था. आयुष ने वाहन के दस्तावेज न्यायालय में पेश कर अपनी बाइक प्राप्त कर ली है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आयुष अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी की 28 मई को सरायपाली में अपनी दूकान खोलने के बाद बाइक को सामने खड़ी कर अपनी दुकान में था. रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर अपनी मोटर सायकल के पास जाकर देखा तो मोटर सायकल नहीं थी. अज्ञात चोर ने उसकी मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GK 0975 कीमती 50,000 रूपये को चोरी कर ली थी.
आयुष ने घटना के बारे में दुकान मे काम करने वाले स्टाफ कुलमणी साहू को बताया था. पता तलाश करने पर पता चला कि बरमकेला थाना में आयुष की मोटर सायकल को अज्ञात चोर से जप्त किया गया है. तब आयुष ने बरमकेला जाकर न्यायालय में अपनी वाहन के दस्तावेज वकील के माध्यम से पेश कराकर वाहन न्यायालय से सुपूर्दनामा होने पर थाना बरमकेला से बाइक को प्राप्त कर किया. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.