सरायपाली ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक संघ क... - CG Sandesh

सरायपाली ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक संघ का गठन

26 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों का अति आवश्यक बैठक बीआरसी भवन सरायपाली में रखा गया।सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना प्रधान पाठक गोरखनाथ पांडा के मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संगठन के विस्तार के लिए गहन चिंतन एवं विचार विमर्श हुआ। जिसमें प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों का एक संगठन बनाने एवं नेतृत्व कर्ता चयन के लिए विचार उत्पन्न हुए। कार्यकारिणी गठन एवं विस्तार पर प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से मानोनयन किया गया।

अध्यक्ष लव कुमार पटेल, उपाध्यक्ष गोरखनाथ पण्डा, संरक्षक चंद्रशेखर पटेल, सचिव दुर्वादल दीप ,कोषाध्यक्ष अंगद बारिक, सलाहकार दरस राम पटेल,खिरोद्र जेरी ,प्रवक्ता कश्यप प्रधान, नानदाऊ पटेल, संयोजक चंद्रशेखर चौधरी, चंदराम भास्कर, मीडिया प्रभारी निर्मल पुरोहित, डोलेश पटेल, विमल प्रधान, संगठन मंत्री दीपक पटेल, प्रदीप सिंह ठाकुर, सुभाष चौधरी ,महिला प्रकोष्ठ सुषमा नंद, सुनीता बंजारे का सर्वसम्मति से से मनोनयन किया गया।लालसाय साहू ,लोकेश पात्र ,अरुण कुमार राज ,रत्थू लाल चौहान, ओम प्रकाश ठाकुर, राजेश प्रधान, निर्मल पुरोहित, पांडव कुमार भोई ,चंद्रशेखर चौधरी ,कमल कुमार बारीक, उत्तम सिंह चौहान, सत्य कुमार नायक, उपेंद्र कुमार साहू, बिशी केशन साहू, अक्षय साहू दिनेश चौहान ,शनिराम सिदार, सुशांत राणा सुभाष चौधरी, मनबोध विशाल ,तिलक राम पटेल,सुभाष साहू एवं समस्त प्रधान पाठक उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें