खल्लारी : 10 लाख रुपये के गांजे की तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार
खल्लारी पुलिस ने 10 लाख के गांजे के साथ दो तस्करों को दबोच है. 27 अगस्त को सउनि सुशील शर्मा हमराह स्टाफ के अपराध पतासाजी एवं देहात भ्रमण पर रवाना हुआ था जरिए मुखबीर से सूचना मिला की एक बिना नम्बर हीरो मोटरसाइकिल मे दो व्यक्ति बैठे हैं जो अपनी मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गाजा रख कर विक्रय के लिए उड़ीसा राज्य की ओर से आ रहे हैं.
रैताल मोड़ खल्लारी नेशनल हाईवे 353 रोड मे 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल में आते दिखे. संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया. बाइक सवार तस्कर समीर उर्फ सोहेल कुरैशी पिता इकबाल कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 महासमुंद थाना व जिला महासमुंद पीछे में बैठे दूसरा व्यक्ति तथा योगेश नारंग पिता फगुआ राम नारंग उम्र 34 वर्ष निवासी नादगांव (बेलसोड़ा) महासमुंद थाना व जिला महासमुंद के कब्जे से 5 किलो का 06 पैकेट तथा 2-2 किलो का 05 पैकेट कुल 11 पैकेट बड़ा छोटा खाकी व पीला रंग की झिल्ली में पैक किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला!कुल 11 पैकेट वजनी 41.800 किलोग्राम कीमती 10 लाख रूपये व एक हीरो सोल्ड मोटर सायकिल स्प्लेनडर कीमती करीबन 50000 रूपये, दो टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 6000 रूपये एक कीपैड मोबाइल कीमती 500 रुपये कुल जुमला कीमत 10,56,500 रूपये!जिसे विधिवत कार्यवाही कर समक्ष गवाहन जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) NDPS Act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 79/2023, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर महासमुंद न्यायालय पेश किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं श्री आकाश राव गिरिपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं एसडीओपी महासमुंद मंजु लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक इंद्रभूषण सिंह,सउनि सुशील शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र जगत ,आरक्षक महेंद्र यादव, गेदधर साहू, भेखराम नायक , हीरालाल अकोनिया का विशेष योगदान रहा।