पिथौरा : दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है. जिसके तारतम्य में मुखबिर सूचना पर पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
पहले मामले में कोड़िया पारा निवासी मुकेश यादव पिता हरिशंकर यादव उम्र 32 वर्ष निवासी कोड़िया पारा के कब्जे से 04 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रुपए जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी.

इसी प्रकार ग्राम किशनपुर निवासी गणेश खड़िया पिता रामो खड़िया उम्र 45 वर्ष को पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा. उसके कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रूपये जप्त किया गया. मामले में आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई की गयी.
संपूर्ण कार्यवाही ASI कौसल साहू, महिला प्रधान आरक्षक उत्तरा दीवान, आरक्षक विशंभर लहरे, मिहिर बिसी, उमेश साहू, हरिबंधु बारीक़,रामशरण पात्रे,एवं अन्य स्टॉफ थाना पिथौरा पुलिस की कार्यवाही सराहनीय रही।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें